मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन के प्रयास तेज,चंद्रबाबू नायडू राहुल से मिले

नई दिल्ली। लोकसभा के चुनाव परिणाम आने से पहले ही विपक्ष यह मान रहा है कि किसी भी गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने वाला है। ऐसी स्थिति में तीसरे मोर्चा बनाने प्रकिया प्रारंभ हो गई है। इसका नेतृत्व चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं। ऐसे स्थिति में एनडीए को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट कर नई सरकार बनाने की प्रयास शुरू हो गए हैं।

विपक्षी नेताओं ने अपने स्तर पर ‘मिशन सरकार’ पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने विपक्षी नेताओं को एकजुट करने के लिए उनसे मिलना प्रारंभ कर दिया है।
मिशन सरकार’ पर निकले चंद्रबाबू नायडू आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंच गए हैं। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे, वहां वे मायावती और अखिलेश यादव से मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि कल चंद्र बाबू नायडू आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजकअरविंद केजरीवाल से मिले। दोनों नेताओं के बीच नतीजों के बाद की रणनीति पर काफी देर तक बातचीत हुई। केजरीवाल से मुलाकात के बाद नायडू ने लेफ्ट नेताओं के साथ भी गठबंधन से सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

आपको बताते जाए कि चुनाव परिणाम 23 मई को आएंगे, लेकिन नतीजों से पहले ही विपक्षी नेताओं की इन बैठकों के दौर ने सियासी गलियारों में हलचल बढा दी है।

Related Articles

Back to top button