मुंबई में देर रात निर्माणाधीन पुल गिरा, नीचे दबी कई गाड़ियां, 2 की हालत गंभीर

मुंबई में कल देर रात दर्दनाक हादसा घट गया। यहां के मनखुर्द में एक फुट ओवरब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ये फुट ओवरब्रिज अभी बन ही रहा था। ब्रिज के अचानक नीचे आने से इसके नीचे कई गाडियां दब गईं। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पूरी सड़क को खाली कराया गया और गाड़ियों को काटकर निकालने का काम शुरु हो सका। पुल के नीचे एक ट्रक और दो छोटी गाड़ियां दब गईं थी।  गनीमत ये हादसे के वक्त ज्यादा लोग इस रास्ते से नहीं गुजर रहे थे। वरना बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल प्रशासन ने ओवरब्रिज निर्माण की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button