महाराष्ट्र में बरसात बरपा रही कहर, दीवारें गिरने से तीन हादसों में 22 की मौत

मुंबई। गर्मी और उमस से परेशान मुंबई के लोगों के लिए बरसात वरदान के बजाय अभिशाप बनकर आई है। वहां लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर तरफ पानी भर रहा है। यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। इस बीच बारिश जनित तीन हादसों ने महाराष्ट्र में 22 लोगों की जान ले ली।
पुणे और मुंबई में दीवारें गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। मुंबई शहर के ईस्ट मलाड में दीवार झोपडिय़ों पर गिर गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 13 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा पिंपरपाड़ा इलाके में हुआ। एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है और मलबा हटाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button