महाराष्ट्र का घमासान : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

मुंबई। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। सिर्फ तीन दिन के अंदर ही यानी 24 अक्टूबर को इसके नतीजे आ गए। जनता ने भाजपा और शिवसेना गठबंधन को बहुमत सौंप दिया। इसके बावजूद 14 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सरकार नहीं बनी है। इसका कारण है भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी जंग।

इस बीच आज शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस्तीफा सौंप दिया। वे थोड़ी देर में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। उधर, शिवसेना के संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार के बीच भी बैठक जारी है।

Related Articles

Back to top button