मनोज तिवारी ने चुनाव में हार स्वीकार की, दिल्ली की जनता को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और दिल्ली के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। तिवारी ने ट्विटर पर हिंदी में लिखा, “दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद,… दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई…।” तिवारी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 45 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। समाचार लिखे जाने तक कम से कम 15 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कराई थी। पार्टी के प्रमुख चेहरे मनीष सिसोदिया, आतिशी और राघव चड्ढा अपने चुनावी क्षेत्र से जीत चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान आठ फरवरी को हुआ था।

Related Articles

Back to top button