भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर तीस हजारी कोर्ट में पेश

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ पुरानी दिल्ली के दरियागंज में हुई हिंसा के सिलसिले में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को शनिवार को गुपचुप तरीके से तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को जामा मस्जिद में हुए प्रदर्शन के बाद आगजनी और तोड़फोड़ के लिए पुलिस ने शनिवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल होने के लिए बीस अन्य उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, हमने आगजनी, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। आजाद भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर 
गिरफ्तारी

राष्ट्रीय राजधानी में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ के लिए पुलिस ने शनिवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल होने के लिए बीस अन्य उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, “हमने आगजनी, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। आजाद भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे।”

पुलिस ने सीलमपुर में हिंसा के लिए पांच और दिल्ली गेट के पास पुरानी दिल्ली से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भीम आर्मी का विरोध शुक्रवार की नमाज के बाद दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुआ था। जामा मस्जिद में चल रहे विरोध प्रदर्शन में आजाद ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की, तो वह अपने समर्थकों के बीच ओझल हो गए। इसके बाद उनका और पुलिस का आपस में लुका-छिपी का खेल चलता रहा। अब पुलिस ने आखिरकार आजाद को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए भीम आर्मी प्रमुख ने कहा था, “पुलिस सुबह से हमला कर रही है। हमने उन पर हमला नहीं किया है। मेरे पास यह साबित करने के लिए सबूत है कि आरएसएस ने हमारे खिलाफ इस हमले की योजना बनाई है। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रख रहे हैं।”

पुलिस ने कहा कि आजाद भीड़ को उकसा रहे हैं और वह गैरकानूनी तरीके से सभाएं कर रहे हैं, और भीड़ बाद में आगजनी और तोड़फोड़ में लिप्त हो जाती है।

Related Articles

Back to top button