भारत ने कोरोना के लिए जांच का नया रिकॉर्ड बनाया, एक दिन में लगभग 9 लाख जांच की गई

नई दिल्ली । भारत ने कोविड-19 की जांच के मामले में एक दिन में एक अन्य रिकॉर्ड बनाया है। एक दिन में लगभग 8,99,864 जांच की गई, यह अब तक एक दिन में सर्वाधिक संख्या में जांच किए जाने का कीर्तिमान है। इससे अब तक कुल 3,09,41,264 जांच की गई हैं।इतनी अधिक जांच के बावजूद पॉजिटिविटी रेट, राष्ट्रीय औसत दर 8.84 प्रतिशत के मुकाबले कम यानी 8.81 प्रतिशत बनी हुई है। भारत में एक दिन में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 57,584 रोगी स्वस्थ हुए। यह संख्या एक दिन में पुष्ट मामलों की संख्या 55,079 से अधिक है। बड़ी संख्या में रोगियों के स्वस्थ होने और अस्पतालों से छुट्टी मिलने तथा मामूली और मध्यम रोगियों के पृथकवास में रखने के साथ कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 19 लाख से बढ़कर 19,77,779 हो गई है। इस प्रकार स्वस्थ हुए लोगों और सक्रिय रोगियों के बीच अंतर आज 13 लाख से ज्यादा हो गया, यह अंतर 13,04,613 है। प्रतिदिन ठीक हुए लोगों की औसत संख्या के निरंतर बढ़ने से भारत की रिकवरी दर बढ़ कर 73.18 प्रतिशत और मृत्यु दर कम होकर 1.92 प्रतिशत हो गई है। केन्द्र और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के सरकारों के मिलेजुले और केन्द्रित प्रयासों के बल से केन्द्र सरकार की टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट कार्य नीति के कुशल कार्यान्वयन, 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा राष्ट्रीय औसत से मृत्यु दर कम रिपोर्ट करने के परिणाम मिले हैं। आक्रामक जांच से पॉजिटिव मामलों की जल्द पहचान और आइसोलेशन में मदद मिली है। कुशल नैदानिक उपचार से कम मृत्यु दर सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Back to top button