भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला ,TMC पर लगा आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लोकसभा चुनाव के बाद भी राजनीतिक हिंसा थमती नजर नहीं आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP )के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह (MP Arjun Singh) के घर के बाहर रात को बम फेंके गए। ये बम भाटपारा में स्थित मजदूर भवन के बाहर फेंके गए हैं। भाटपारा नगर निगम के प्रमुख और अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह ने आरोप लगाया है कि यह एक जानलेवा हमला था।

सौरभ सिंह की ओर से की गई शिकायत के बाद अब अर्जुन सिंह के आवास के बाहर पुलिस, RAF की तैनात कर दिया गया है। बैरकपुर पुलिस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे और पुलिस ने इस बात की जांच की कहीं वहां और भी जिंदा बम तो नहीं है।

Related Articles

Back to top button