आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती

Delhi news:शराब घोटाला: आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती

New Delhi: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी देकर अपनी ईडी की रिमांड को चैलेज किया है। संजय सिंह के वकील ने कहा कि ईडी ने सिंह को गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया। संजय सिंह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। आज उनकी गिरफ्तारी खत्म हो रही है। उन्हें आज दोपहर 2 बजे दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी ने 4 अक्टूबर को करीब साढ़े दस घंटे की पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। शराब घोटाले में दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि यह गवाही इस पूरे शराब घोटाले में बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि दिनेश अरोड़ा के कबूल कर चुका है कि उसने ही संजय सिंह के कहने पर मनीष सिसोदिया को रुपए दिए।

इससे पहले 10 अक्टूबर को रिमांड की अवधि खत्म होने पर उन्हें दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। लेकिन कोर्ट ने उनकी ED रिमांड की अवधि 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक के लिए रिमांड पर भेजा था।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button