बसपा प्रमुख मायावती ने की कार्रवाई, BSP के प्रदेश प्रभारियों को हटाया

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में विपरित परिणाम आने के बाद बसपा प्रमुख मायावती नेे बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रदेशों के प्रभारियों को हटा दिया है। इनमें राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड,गुजरात, उड़ीसा शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली और मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों को भी हटा दिया गया है।
आपको बताते जाए कि लोकसभा चुनाव में बसपा को अनुमान से बहुत कम सीटें मिली हैं। इससे बसपा प्रमुख मायावती काफी नाराज बताई गई हैं।

उत्तर प्रदेश के बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा से उत्तराखंड प्रभारी का चार्ज ले लिया गया है उनकी जगह एमएल तोमर को उत्तराखंड राज्य के नया प्रभारी बना दिया गया है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा के प्रभारियों को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके साथ ही दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भी हटा दिए गए हैं।

आपको बताते जाए कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश में बसपा और सपा ने गठबन्धन करके चुनाव लड़ा था। बसपा ने 38 और सपा ने 37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसमें बसपा को 10 और सपा को 5 सीटों पर ही सफलता मिली है।

Related Articles

Back to top button