प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- झारखंड के अस्तित्व का चुनाव

रांची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हजारों आदिवासियों और झारखंडियों के संघर्ष और कुर्बानी से यह बना है प्रदेश। जल-जंगल-जमीन आपको मुफ्त में नहीं मिले। इसके लिए आपने लम्बी लड़ाई लड़ी है। संघर्ष की यह सीख आपको महान योद्धा सिद्धू और कान्हू से मिली है। उनको मेरा नमन है। यह बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तित्व का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं, लेकिन बीजेपी को यह रंग दिखाई नहीं देते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सच यह है कि भाजपा ने 12 लाख गरीब परिवारों का राशन कार्ड रद्द किया है। कांग्रेस सरकार में 35 किलो चावल मिलता था, आज बीजेपी के राज में 5 किलो मिल रहा है।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि खोखली चुनौती देने के लिए प्रधानमंत्री यहां मंच पर खड़े हुए। मैं यहीं से झारखंड की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री को चुनौती देती हूं कि वो- संथाल परगना कानून, भूख से हुई मौतों, बेरोजगारी, बलात्कार, भ्रष्टाचार पर बोलें ।

Related Articles

Back to top button