प्रियंका गांधी ने साधा निशाना,गौरव चंदेल हत्याकांड में यूपी सरकार सुस्त

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में अधिकारी गौरव चंदेल की हत्या के पांच दिन बाद रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर इस मामले में सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाया और उसपर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमला किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस के पास अपराधियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेस नेता ने एक साथ कई ट्वीट्स कर कहा कि मृतक गौरव (39) के परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘अगर नोएडा जैसे क्षेत्र में अपराधी इतने सक्रिय हैं तो उप्र के अन्य क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी।’

Related Articles

Back to top button