प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में सरकार गिरने पर BJP पर निशाना साधा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi vadra) ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस ( Congress-JDS )की सरकार गिरने के बाद भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक दिन भाजपा के भ्रष्टाचार और झूठ का पर्दाफाश होगा। एक दिन बीजेपी को पता चलेगा कि हर चीज नहीं खरीदी जा सकती, हर किसी को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता और आखिरकार झूठ का पर्दाफाश होता है।

प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में आगे बताया कि तब तक मुझे लगता है कि देश को और आम नागरिकों को भाजपा के भ्रष्टाचार और दशकों की लगन और त्याग से बनाए गए लोगों के हितों की रक्षा करने वाले संस्थानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया को सहना होगा।

Related Articles

Back to top button