प्रधानमंत्री मोदी आज वर्धा, राजामुंदरी, सिकंदराबाद में करेंगे रैली को संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने चुनावी अभियान के तहत महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सबसे पहले महाराष्ट्र के वर्धा में रैली को संबोधित करेंगे। वर्धा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का गहरा नाता रहा है। साथ ही इसे कांग्रेस का भी गढ़ माना जाता है, लेकिन 2014 में यहां पर भी मोदी लहर का असर दिखा था। इसके बाद प्रधानमंत्री राजामुंदरी और सिकंदराबाद (तेलंगाना) जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं। इस बीच देश में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण के रण में उतरेंगे। आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button