प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे

कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को आतंकवाद पर सहायता करने का भरोसा दिलाएंगे। आपको बताते जाए कि मोदी ईस्टर के मौके पर हुए विस्फोटों के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले किसी अन्य देश के पहले नेता होंगे। इस हमले में 250 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें 11 भारतीय थे।

यह श्रीलंका में प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले, उन्होंने 2015 और 2017 में श्रीलंका की यात्रा की थी। राष्ट्रपति सिरिसेना के कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ घंटों के लिए रविवार को कोलंबो पहुंचेंगे। पुनर्निर्वाचित भारतीय नेता मालदीव से यहां आएंगे।

Related Articles

Back to top button