प्रधानमंत्री और रक्षामन्त्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निवास स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निवास स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक सामर्थ्यवान नेता खोया है। मैं भगवान प्रभु श्री राम के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु राम कल्याण सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दें। प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लखनऊ पहुंचे और दिवंगत कल्याण सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली रवाना होने के कुछ मिनट बाद पहुंचे।

राजनाथ सिंह 1991 में उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। 1997 में जब कल्याण सिंह दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, तो राजनाथ सिंह राज्य भाजपा अध्यक्ष थे।
पत्रकारों से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा, वह एक सख्त प्रशासक और चतुर राजनेता और मेरे बड़े भाई रहे हैं।

Related Articles

Back to top button