प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को मिला भारत रत्न

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, जनसंघ के नेता नानाजी देशमुख और मशहूर गायक भूपेन हजारिका को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस पर भारत रत्न देने का ऐलान किया गया गया था। नानाजी और हजारिका को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है।
भूपेन के बेटे तेज हजारिका ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया। दीनदयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट के चेयरमैन वीरेंद्रजीत सिंह ने नानाजी की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। राष्ट्रपति के रूप में प्रणब दा का कार्यकाल वर्ष 2017 में पूरा हुआ था। वे दिग्गज कांग्रेसी नेताओं में शुमार किए जाते हैं।

नानाजी जनसंघ के विचारक और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। भूपेन हजारिका प्रसिद्ध असमिया कवि और संगीतकार थे। बॉलीवुड मूवी रुदाली में गाया उनका गाना दिल हू हू करे…काफी लोकप्रिय हुआ था।

Related Articles

Back to top button