नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में आएंगे प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव साथ आएंगे नजर

नई दिल्ली: बॉलीवुड  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मूवी ‘द व्हाइट टाइगर’ में पहली बार एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। यह अरविंद अडिगा की किताब ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित है। इसमें नवोदित कलाकार आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे। ​इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी। प्रियंका और राजकुमार दोनों महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

प्रियंका ने कहा, “अरविंद अडिगा की मार्मिक कहानी को पर्दे पर लाने लिए मैं रामिन बहारानी और नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। जब मैंने किताब पढ़ी, तो मैं इसकी कहानी से बहुत प्रभावित हुई।”

Related Articles

Back to top button