धूमधाम से मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी, राष्ट्रपति, PM माेदी ने दी शुभकामनाएं, गोरखनाथ मंदिर पहुंचे योगी

गोरखपुर/नई दिल्ली। देशभर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind)और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi ) ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्माष्टमी गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मनाई। यहां उन्होंने भगवान कृष्ण की आरती भी की। इस दौरान हजारों श्रद्धालु भी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते नजर आए। देश के अलग-अलग हिस्सों में भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई जा रही हैं। जन्माष्टमी के मौके पर देशभर के कृष्ण मंदिरों में अलग रौनक देखने को मिल रही हैं। मंदिरों में किया जा रहा है कृष्ण जाप।

Related Articles

Back to top button