तकनीकी खामी की वजह से आखिरी घंटे में रोकी गई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग

नई दिल्ली। भारत की बहुप्रतीक्षित Chandrayaan-2 की लॉन्चिंग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने तकनीकी कारणों से रोक दी गई है। लॉन्च से 56.24 मिनट पहले चंद्रयान-2 का काउंटडाउन रोक दी गई। अगली तारीख की घोषणा शीघ्र की जाएगी। चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च करने का कार्यक्रम था।

इसरो वैज्ञानिक ये पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि लॉन्च से पहले ये तकनीकी कमी कहां से आई। इसरो प्रवक्ता बीआर गुरुप्रसाद ने इसरो की तरफ से बयान देते हुए कहा कि जीएसएलवी-एमके3 लॉन्च व्हीकल (रॉकेट) में खामी आने के कारण लॉन्चिंग रोक दी गई है। लॉन्चिंग की अगली तारीख शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button