डिएगो माराडोना के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, शाहरुख खान से रणवीर सिंह तक, इन सेलेब्स ने जताया दुख

फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में निधन हो गया। वह सिर में ब्लड क्लॉट की सर्जरी के बाद दो हफ्ते पहले ही अस्पताल से लौटे थे। उनके देहांत पर बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर है। शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन और सिद्धार्थ शुक्ला सहित तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है।

शाहरुख खान ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- डिएगो माराडोना… आपने फुटबॉल को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया था.. आप हमेशा याद आएंगे और जैसा आपने इस दुनिया को एंटरटेन किया, वैसे ही हेवन में भी करेंगे। RIP।”रणवीर सिंह ने टूटा हुआ दिल वाला इमोजी बनाते हुए #diegomaradona लिखा है। साथ ही डिएगो की फोटो शेयर की है।

टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने भी डिएगो के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “आपकी वजह से फुटबॉल गेम को जाना.. बचपन में माराडोना बनना चाहता था.. लेकिन आपके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता है। आपका खेल याद आएगा। #RIPMaradona”

Related Articles

Back to top button