चिन्मयानंद मामले में दुष्कर्म पीड़िता भी हो सकती है गिरफ्तार

लखनऊ। जेल भेजे गए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता स्वामी चिन्मयनांद पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। विशेष जांच दल (SIT) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद से जबरन धन वसूलने के लिए पीड़िता के दोस्त संजय सिंह तथा दो चचेरे भाइयों – सचिन और विक्रम ने चिन्मयानंद को फोन किया था और इस साजिश में पीड़िता भी शामिल थी। शुक्रवार को चिन्मयानंद को गिरफ्तार किए जाने और जेल भेजे जाने के कुछ ही घंटों के बाद तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button