कोलकाता में विद्यासागर की नई मूर्ति का अनावरण, TMC-BJP के बीच विवाद में टूटी थी प्रतिमा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा स्थापित की, जिसमें पुरानी प्रतिमा को अमित शाह के रोड शो के दौरान BJP-TMC समर्थकों की झड़प में नष्ट कर दिया गया था। मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने प. बंगाल के राज्यपाल और BJP पर भी निशाना साधा। उन्होंने बंगाल को गजरात बनाने की साजिश रचे जाने का दावा भी किया।

दीदी’ का BJP पर आरोप

उन्होंने कहा कि “मैं राज्यपाल का सम्मान करती हूं, लेकिन हर पद की संवैधानिक सीमा होती है। बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। अगर आप बंगाल और उसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं, तो साथ आइए। बंगाल को गुजरात बनाने की साज़िश रची जा रही है। बंगाल गुजरात नहीं है।” बता दें कि 14 मई को कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में विद्यासागर की मूर्ति टूट गई थी। इसके बाद से दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।

Related Articles

Back to top button