किसान आंदोलन पर सलमान खान की प्रतिक्रिया, कहा- ‘सही चीज होनी चाहिए’

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने देश में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनका कहना है कि हर किसी के साथ सही चीज होनी चाहिए। पॉप स्टार रिहाना के एक ट्वीट के बाद दुनियाभर में खलबली मच गई थी। सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री दो धड़ों में बंट गया था। कुछ हस्तियां रिहाना का समर्थन कर रही हैं तो कई सेलेब्स लोगों से दुष्प्रचार से दूर रहने का आह्वान कर रहे हैं। इस कड़ी में अब सलमान का नाम भी जुड़ गया है।

एक मीडिया इवेंट में जब सलमान खान से किसान आंदोलन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, “सही चीज होनी चाहिए। सबसे सही बात की जानी चाहिए। सबसे नेक काम किया जाना चाहिए।”

सलमान खान से पहले लता मंगेशकर, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन एवं करण जौहर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर जाहिर की।

इन हस्तियों ने किसानों के विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन 

अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना, स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा केरनी, गायक जे सीन, डॉ जियस, पूर्व वयस्क फिल्मों के कलाकार मिया खलीफा, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है।

रिहान के ट्वीट से मची खलबली 

रिहाना पहली अंतरराष्ट्रीय हस्ती थी, जिन्होंने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया था और दिल्ली की सीमा पर धरने के दौरान इंटरनेट सेवा बंद करने की आलोचना की थी। रिहाना (32) के ट्विटर पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। रिहाना ने एक खबर साझा की थी, जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था।

Related Articles

Back to top button