कांग्रेस का रवैया हमेशा देशद्रोहियों के लिए इकरार और अच्छे मुसलमानों के लिए इनकार-संबित पात्रा

नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस और एनसीपी को अदनान सामी को पदम श्री देने के विवाद पर जवाब देते हुए कहा है कि उनकी माता नौरीन खान भारतीय हैं और वो जम्मू से हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज हम कांग्रेस से ये सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या जम्मू कश्मीर की मुस्लिम महिलाओं के प्रति यही सम्मान है उनका कि जब उनके बच्चों को पद्मश्री दिया जाता है तो इनको परेशानी होती है। यह बात भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कही। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि काांग्रेस हमेशा देशद्रोहियों के लिए इकरार और अच्छे मुसलमानों के लिए इनकार। जो देशद्रोह का काम करे, यासीन मलिक, याकूब मेमन, अफजल गुरु, बुरहान वानी इन सब के लिए इकरार।
जो अच्छे काम करके आगे बढ़े उनके लिए इनकार, ये कैसी बात है।

Related Articles

Back to top button