एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार बने मणिपुर के मुख्यमंत्री, 5 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

इंफालः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एन बीरेन सिंह ने सोमवार को यहां राजभवन में दूसरे कार्यकाल के लिये मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल एल गणेशन ने सिंह को पांच कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू ने रविवार को राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था, जिसमें कहा गया था कि सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों वाले भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद राज्यपाल ने सिंह को मणिपुर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

एन बीरेन के साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

Related Articles

Back to top button