उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस, उत्तरी मुंबई सीट से हारी थीं लोकसभा चुनाव

मुंबई: लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ज्वाइन कर उत्तरी मुंबई सीट से चुनाव लड़ने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला मातोंडकर ने ‘पार्टी के भीतर की तुच्छ राजनीति’ को कांग्रेस छोड़ने की वजह बताया है।पार्टी छोड़ने के बाद उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पर उनका इस्तेमाल कर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं इस बात की इजाजत नहीं देती कि मुंबई कांग्रेस में किसी बड़े लक्ष्य पर काम करने की जगह निहित स्वार्थी तत्व उनका इस्तेमाल पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी से निपटने के लिये करें।’’बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस जॉइन की थी और पांच महीने के अंदर ही उन्होंने कांग्रेस से मुंह मोड़ लिया। पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्हें कांग्रेस के टिकट पर नॉर्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें भाजपा के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हरा दिया था।

Related Articles

Back to top button