इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का धरना शुरू, जामिया और MMU में छात्रों के साथ हुई हिंसा के खिलाफ

नई दिल्ली। जामिया और एमएमयू में छात्रों के साथ हुई हिंसा के खिलाफ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं। जामिया और एमएमयू में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस यह धरना दे रही है। दो घंटे तक इंडिया गेट पर कांग्रेस पार्टी धरना देगी।

दिल्ली के कांग्रेस मुख्याल में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार से युवाओं और छात्रों पर सरकार हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा की जननी अगर सरकार ही बन जाए तो जनता क्या करेगी।

Related Articles

Back to top button