आगामी बिहार विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा? गिरिराज ने दिया चौंकाने वाला बयान

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।भाजपा प्रमुख अमित शाह के स्पष्ट बयान दिया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले बिहार विधानसभा चुनाव में राजग का नेतृत्व करेंगे।अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है, हम लोग उस निर्णय के साथ हैं। स्वाभाविक है कि बिहार में राजग चुनाव लड़ेगा जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं। गिरिराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम बराबरी की सीटों पर चुनाव लड़े थे। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव भी इसी आधार पर लड़ा जायेगा।

Related Articles

Back to top button