CAA पर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी: अमित शाह

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘जन जागरण अभियान’ के तहत संशोधित नागरिकता कानून पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को धर्म के आधार पर बांटा है। उन्होनें कहा कि जो सीएए के खिलाफ हैं, वो अनुसूचित जाति-जनजाति विरोधी हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, सीएए में ऐसी कोई धारा नहीं है जो मुसलमानों की नागरिकता लेने की बात करती हो।

शाह ने कहा, “मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं… सीएए को पूरी तरह से पढ़ें, अगर आपको ऐसा कुछ भी मिलता है जो भारतीय मुसलमानों की नागरिकता छीन लेता है …. हमारे प्रहलाद जोशी (संसदीय कार्य मंत्री) आपसे बहस करने के लिए तैयार हैं।” सीएए पर भाजपा के देशव्यापी जन जागरण अभियान ’के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर धर्म के आधार पर देश को विभाजित करने का आरोप लगाया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जेडीएस, बीएसपी और एसपी पर सीएए को लेकर वोट बैंक पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया। इस रैली में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और कई भाजपा नेताओं ने रैली में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button