ऋषि कपूर को जयंती पर पत्नी नीतू कपूर ने किया याद, साझा किया वीडियो

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका निधन किसी सदमे से कम नहीं था। 2 साल तक ऋषि कैंसर से लड़ते रहे।4 सितंबर, 1952 को राज कपूर के घर जन्मे ऋषि की आज (4 सितंबर) 71वीं जयंती है। इस मौके पर लोग अपने तरीके से उन्हें याद कर रहे हैं।अब ऋषि की पत्नी और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा नीतू कपूर ने जयंती पर अपने पति को याद किया है।

रिद्धिमा ने भी किया पिता को याद

नीतू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जो उनकी अलग-अलग फिल्मों के दृश्यों को जोड़कर बनाया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘यादों के लिए।’इसके अलावा ऋषि की बेटी रिद्धिमा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बचपन के दिनों की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह रणबीर कपूर और ऋषि के साथ नजर आ रही हैं।कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो पापा। आज आपकी ज्यादा ही याद आती है।’

News Source Link:


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427