कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और कटरीना कैफ सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने फैन्स को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

आज क्रिसमस है और सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बड़ी धूमधाम से इस त्यौहार को मना रहे हैं। क्रिसमस सेलिब्रेट करने के साथ सेलिब्रिटीज ने फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं। कार्तिक आर्यनकटरीना कैफ, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर सहित कई सेलिब्रिटीज ने क्रिसमस विश किया है।

करण जौहर ने करीना कपूर खान के क्रिसमस बैश की फोटोज शेयर की हैं। इस पार्टी में सारा अली खान, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर सहित कई सितारे पहुंचे थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ क्रिसमस की तैयारियां करते हुए वीडियो शेयर की है।कार्तिक आर्यन ने सैंटा कैप पहनकर फैन्स को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा कार्तिक ने दोस्ताना 2 की टीम के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए फोटोज शेयर की। दोस्ताना 2 का दूसरा शेड्यूल खत्म हो गया है।

Related Articles

Back to top button