आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी-पीएम मोदी

New Delhi: दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में पी20 सम्मेलन का आगाज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपना संबोधन दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में जंग किसी के हित में नहीं है। सबको साथ मिलकर चलना होगा। उन्होंने आतंकवाद को मौजूदा दौर की सबसे बड़ी चुनौती बताया । पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद चाहे कहीं भी होता हो, किसी भी कारण से, किसी भी रूप में होता है, लेकिन वो मानवता के विरुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है, साथ आगे बढ़ने का समय है। यह सबके विकास और कल्याण का समय है।

भारत में लोगों का संसदीय प्रक्रियाओं में भरोसा-पीएम मोदी

PM मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय लोकतंत्र और संसदीय प्रक्रियाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा-‘भारत में हम लोग आम चुनाव को सबसे बड़ा पर्व मानते हैं… 1947 में आज़ादी मिलने के बाद से अब तक भारत में 17 आम चुनाव और 300 से अधिक विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव ही नहीं कराता बल्कि इसमें लोगों की भागीदारी भी बढ़ रही है। देशवासियों ने मेरी पार्टी को लगातार दूसरी बार विजयी बनाया है। 2019 का आम चुनाव मनाव इतिहास की सबसे बड़ी मानव कसरत थी। इसमें 60 करोड़ वोटर ने हिस्सा लिया। तब भारत में 91 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे, जो पूरे यूरोप की कुल आबादी से अधिक है… यह दिखाता है कि भारत में लोगों का संसदीय प्रक्रियाओं में कितना भरोसा है।’

News Source Link:

Related Articles

Back to top button