UP में मौसम विभाग का अलर्ट : शाम तक आंधी-तूफान की आशंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव आने और बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में राज्य के कई जिलों में मौसम खराब होने और आंधी-तूफान आने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान की आंशका को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, बनारस का 23.2 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री, गोरखपुर का 22.2 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आपको बता दें कि पश्चिम से पूरब तक पिछले कुछ दिनों के दौरान तबाही मचाने वाले मौसम का मिजाज अगले दो-तीन दिनों तक बिगड़ा ही रहेगा। खासकर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में। इन क्षेत्रों के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी निदेशक के अनुसार अगले 48 घंटों में कई जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button

Deprecated: Directive 'allow_url_include' is deprecated in Unknown on line 0