तेलंगाना BJP अध्यक्ष बंदी संजय कुमार गिरफ्तार

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बंदी संजय को पुलिस ने करीमनगर में उनके आवास से देर रात करीब 12.45 बजे हिरासत में लिया था। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध किया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

पुलिस ने जंगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। दरअसल, पुलिस बंदी संजय को मेडिकल जांच के लिए पलकुर्थी के एक अस्पताल लेकर जा रही थी। तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाई।

बंदी संजय की गिरफ्तारी अवैध: भाजपा

भाजपा नेता तरुण चुघ ने बंदी संजय की गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि मैं बंदी संजय कुमार की अवैध गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। गिरफ्तारी के कारणों का खुलासा करने में पुलिस विफल रही है। ये सत्ता के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग की ओर इशारा करती है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button