गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद सख्ती, तिहाड़ जेल के 80 कर्मचारियों का हुआ तबादला

New Delhi: दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक बार फिर बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला हुआ है। इस बार 80 कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया।प्रशासन ने 5 उप अधीक्षक, 9 सहायक अधीक्षक, 8 हेड वार्डन और 58 वार्डन के तबादले किए। कुछ को तिहाड़ से मंडोली जेल भेजा गया है।टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद अब तक 179 कर्मचारियों के तबादले हो चुके हैं। इससे पहले तिहाड़ जेल से 99 तबादले हुए थे।

दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

टिल्लू ताजपुरिया से जुड़े हत्या के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट जेल प्रशासन को कड़ी फटकार लगा चुका है। कोर्ट ने हत्या के दौरान CCTV में कैद फुटेज को देखने के बाद कहा था कि जो कुछ भी इसमें दिख रहा है, वह परेशान करने वाला है।कोर्ट ने टिप्पणी ताजपुरिया के पिता और भाई की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की थी। उन्होंने कोर्ट से मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच की मांग की है।

टिल्लू तेजपुरिया की 2 मई को हुई थी हत्या

गैंगस्टर टिल्लू तेजपुरिया की 2 मई, 2023 को जेल में पुलिसकर्मियों के सामने हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गोगी गैंग के दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान पर लगा है। इसका CCTV फुटेज भी वायरल हुआ था।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button