POK अपने आप भारत में शामिल होगा, बस थोड़ा इंतजार कीजिए-पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह

Rajasthan: राजस्थान में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह(रिटायर्ड) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीओके अपने आप भारत में शामिल होगा।

केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह(रिटायर्ड) भाजपा के संकल्प यात्रा के लिए राजस्थान पहुंचे हैं। वहां दौसा में आयोजित एक प्रेस वार्ता में वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि POK के लोग भारत में शामिल होने की मांग कर रहे हैं। इस पर भाजपा की क्या प्रतिक्रिया है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, बहुत जल्द पीओके भारत में शामिल होगा। आप बस थोड़ा इंतजार कीजिए।

Related Articles

Back to top button