PM मोदी-राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल अमेरिका की एक हफ्ते की यात्रा पर हैं।

राज्यसभा के सदस्य व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को 87 साल के हो गए। अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ मनमोहन सिंह, साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक ऑडियो-विजुअल क्लिप भी जारी किया। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, उनके जन्मदिन पर आईए हम डॉ. मनमोहन सिंह जी की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं।

Related Articles

Back to top button