PM मोदी की रामलीला मैदान में होगी मेगा रैली, 5 हजार बसों को बुक किया

नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एेतिहासिक रैली रामलीला मैदान में आठ मई को होने जा रही है। इस रैली में दो से ढाई लाख लोगों की आने की कवायद है। इसके लिए पांच हजार बसों को बुक कर लिया गया है। इस रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
भाजपा प्रदेश के नेता दावा कर रहे हैं कि यह यादगार रैली होगी, जिसमें दो से ढाई लाख लोग जुटेंगे। आपको बताते जाए कि रामलीला मैदान में 70 से 80 हजार लोगों की बैठने की क्षमता है।

दिल्ली के हर कोने से लोग रामलीला मैदान पहुंच सकें, इसके लिए 5 हजार से अधिक बसों की बुकिंग की गई है। इसके अलावा लोग मेट्रो और निजी वाहनों से भी आएंगे। चांदनी चौक, दरियागंज, पहाड़गंज जैसे आसपास के इलाकों से लोग छोटी-छोटी टोलियां बनाकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button