PM ने सत्ता का अहंकार दिखाया, आंध्रप्रदेश के लोगों की उम्मीदें हुई धूमिल: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती। लोकसभा में आज रात तेलुगू देशम पार्टी की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर सत्ता का अहंकार दिखाने और ओछी बात करने का आरोप लगाया। सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आंध्रप्रदेश के साथ किये गए वादे के साथ इंसाफ नहीं किया। राज्य को 2014 में विभाजन के बाद बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आंध्रप्रदेश के पांच करोड़ लोगों को उम्मीद थी कि (केंद्र सरकार को) पछतावा होगा और भूल सुधार की जाएगी।’’ चंद्रबाबू ने आरोप लगाया , ‘‘ प्रधानमंत्री अहंकारी हैं। उन्होंने सत्ता का अहंकार दिखाया है। वह इस तरह बोले कि हमारे राज्य का उपहास उड़ाया गया। वह ओछी बातें कर रहे हैं।’’

Related Articles

Back to top button