NDA में शामिल हुई VIP, BJP अपने कोटे से दी 11 सीटें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और एनडीए की तरफ से सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के साथ गठबंधन की सूचना दी। भाजपा की ओर से ऐलान किया गया कि VIP को अपने कोटे से 11 सीटें देगी।
जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एनडीए में जदयू को 122, बीजेपी को 121 सीट मिली हैं। इनमें से जदयू ने अपने खाते से हम पार्टी को 7 सीटें दी हैं, जबकि अब बीजेपी ने विकासशील इंसान पार्टी VIP को 11 सीटें दी हैं।

Related Articles

Back to top button