संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा, UCC बिल हो सकता है पेश

New Delhi: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। यह सत्र अभी से इसलिए चर्चा में है, क्योंकि माना जा रहा है कि मोदी सरकार समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) बिल इस सत्र में पेश कर सकती है।

पहली बार नई संसद में शुरू होगा कामकाज
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत नई संसद भवन से होगी, जिसका उद्घाटन पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लगभग एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र में 20 बैठकें होने की संभावना है। यह सत्र 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त हो जाएगा। मानसून सत्र में कई विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रह्लाद जोशी का ट्वीट

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया, ‘संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी कामकाम और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।’

Related Articles

Back to top button