गन्ना किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, MSP में बढ़ोतरी का हुआ ऐलान

New Delhi: केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आज मोदी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में गन्ना किसानों के लिए एमएसपी में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी गई है। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट ने चीनी सीजन 2023-24 के लिए गन्ना किसानों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल के अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा।

अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल 2023 को संसद में लाया जाएगा और साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड एक्ट 2008 को रद्द किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button