पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे

Patna:बिहार में विधानसभा में चौथे दिन हुए जोरदार हंगामे और मार्शलों के दो भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकालने के बाद पटना में लाठीचार्ज की खबर है। जानकारी के अनुसार, पटना के डाक बंगला चौराहा पर विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे जाने की भी सूचना है। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को भी महिला पुलिस ने रोकने की कोशिश की है।

Related Articles

Back to top button