पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन, 20 ट्रक जमींदोज

Pakistan:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तोरखम सीमा क्षेत्र में भारी भूस्खलन में कम से कम दो अफगान नागरिकों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई लोगों के लापता होने की खबर है। बचाव सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

डॉन अखबार ने बताया कि अफगानिस्तान सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा के खैबर दर्रे से होकर जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार तड़के तेज आंधी के बाद भूस्खलन हुआ, जिससे माल ले जा रहे ट्रक दब गए। रेस्क्यू 1122 के सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि यह घटना अफगानिस्तान के पास सीमा क्षेत्र में तड़के लगभग 3:50 बजे हुई। भीषण भूस्खलन में कम से कम दो अफगान नागरिकों की मौत हो गई। आठ अन्य घायल हो गए और करीब 20 ट्रक जमीन में दब गए हैं।

भूस्खलन में आठ लोग हुए घायल

खैबर जिले के उपायुक्त अब्दुल नासिर खान के हवाले से कहा गया है कि भूस्खलन में दो अफगान नागरिक मारे गए हैं और अधिकारी शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। अन्य अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन का मलबा काफी ज्यादा है और भारी मशीनरी के साथ हमारा बचाव अभियान जारी है।बता दें कि जिस जगह भूस्खलन हुआ है, वे सड़क पाकिस्तान को लैंड-लॉक्ड अफगानिस्तान से जोड़ती है। जो दक्षिण एशियाई देशों और मध्य एशिया के बीच व्यापार के लिए एक प्रमुख सड़क मार्ग है। इस बीच, अधिकारियों ने यह भी कहा कि भूस्खलन के तुरंत बाद आग लग गई थी, क्योंकि चालक सहरी के लिए गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि आग पर अब काबू पा लिया गया है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button