सिक्किम के नाथूला बॉर्डर इलाके में भारी हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत

Sikkim : सिक्किम के नाथू ला (Nathu La) में बॉर्डर इलाके में मंगलवार  को भारी हिमस्खलन हुआ है. इस घटना में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल हुए हैं. करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों ने ये जानकारी दी. मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है. हिमस्खलन (Avalanche) के बाद गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर बचाव अभियान जारी है.

बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया. उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया.
भारत-चीन सीमा के पास हुआ हिमस्खलन 
हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे भारत-चीन सीमा के पास स्थित एक ऊंचे पहाड़ी दर्रे नाथू ला के पास हुआ. पहाड़ी दर्रा समुद्र तल से 4,310 मीटर (14,140 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है.

Related Articles

Back to top button