चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर करीना कपूर से लेकर मनोज जोशी तक ने दी ISRO को बधाई

इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑग्रेनाजेशन ने मंगलवार को चंद्रयान -3 पर अपनी नई अपडेट शेयर की है और 70 किमी की दूरी से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें शेयर कीं. जैसे ही भारत चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने की तैयारी कर रहा है, बॉलीवुड हस्तियों ने इसरो को बधाई दी और अपना एक्साइटमेंट भी बताया. एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए करीना कपूर खान ने कहा कि वह इसका समर्थन कर रही हैं और अपने बच्चों के साथ इसे देखेंगी. यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है. हम अपने दिल में उस गर्व को महसूस कर सकते हैं. भारतीय होने के नाते, हम सभी इस समय को देखने का इंतजार कर रहे हैं. बहुत सारे लोग इसे देखते रह जाएंगे. मैं सांस रोककर अपने बेटों के साथ इसे देखना चाहुंगी.

बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप ने भी खास अंदाज में इसरो टीम को शुभकामनाएं दीं. कश्यप ने गिटार के साथ एआर रहमान द्वारा रचित दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा गाकर वैज्ञानिकों को बधाई दी. फेमस अभिनेता मनोज जोशी ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए इसरो और देश को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा क्योंकि, भारत के प्रत्येक नागरिक की तरह, मुझे भी भारत के उन सभी वैज्ञानिकों पर भरोसा है, जिन्होंने इस मिशन में योगदान दिया है.’

उन्होंने कहा, यह संयोग की बात है कि एक तरफ इसरो के चेयरमैन सोमनाथ जी हैं और दूसरी तरफ अधिक मास के बाद भगवान शिव का श्रावण शुरू होता है. शिव के माथे पर चंद्रमा है और पुराणों के अनुसार, प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के निर्माता भी चंद्रमा हैं. यह योग ही योग है. अभिनेता ने आगे कहा, “हमें विश्वास है कि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा. हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान 3 बिना किसी विचलन के सफलतापूर्वक उतर जाए. सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं. सभी वैज्ञानिकों को सलाम.

News Source Link:


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427