कांग्रेस PFI के एजेंडे पर चलती है,तुष्टिकरण की राजनीति करती है -अमित शाह

Karnataka: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बेलगावी में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक भगवान राम को ताले में बंद कर रखा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया।गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बजरंग बली के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग बली का अपमान किया। उनका एक बड़ा नेता बोलता है कि बजरंग बली की जन्मतिथि क्या है, आपके पास सर्टिफिकेट है? उन्होंने कहा कांग्रेस को केवल और केवल तुष्टिकरण याद है। कांग्रेस PFI के एजेंडे पर चलती है, आपको कांग्रेस को कभी वोट नहीं देना है।

अमित शाह ने रैली में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शिवाजी महाराज को भुला देने का प्रयास किया, वीर सावरकर को अपमानित किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने ‘मराठा विकास निगम’ बना कर मराठा भाइयों के विकास का कार्य किया। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। भाजपा ने यहां किसानों के लिए काम किया है। हमने किसानों को कई फायदे दिए हैं।

बेलगावी में गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के वादों पर किसी को भरोसा नहीं है। वे त्रिपुरा, असम और नगालैंड जैसे राज्यों में हार गए। यह भाजपा ही है, जिसने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और जनता को राशन दिया, पानी की सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा दी। डबल इंजन सरकार ने लोगों के हित में काम किया है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button