CM ममता बनर्जी ने BJP के जनाधार रोकने के लिए लाई ‘दीदी के बोलो’ कैंपेन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) ने आज अपने गिरते जनाधार को बनाए रखने के लिए लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एक नया कैंपेन प्रारंभ किया है। ‘दीदी के बोलो’ अर्थात ‘दीदी से बात करो’ कैंपेन के तहत एक नंबर जारी कर दिया गया है। इसके तहत लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा पाएंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए ममता बनर्जी ने बताया है कि तृणमूल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने का काम करेंगे। यह कैंपेन लोगों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए प्रारंभ किया गया है। जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी ने यह कैंपन प्रदेश में भाजपा के बढते जनाधार को रोकने के लिए और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए शुरू किया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि आने वाले 100 दिनों में TMC के 1000 कार्यकर्ता गांवों में जाएंगे और लोगों की समस्याओं को जानेंगे। पार्टी तय करेगी कि कब, कौन, किस गांव में जाना है।

Related Articles

Back to top button