CM ठाकरे ने आज दोपहर 2.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई

महाराष्ट्र में सियासी हंगामा जारी है। CM ठाकरे ने आज दोपहर 2.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसके अलावा आज महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर भी बीजेपी की बैठक है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा में 11 जुलाई से पहले फ्लोर टेस्ट हो सकता है। इसके लिए राज्यपाल कोश्यारी द्वारा प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति हो सकती है। इसके अलावा एक खबर ये भी है कि आज एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र लौट सकते हैं और राज्यपाल कोश्यारी से मिलकर 39 विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने की चिट्ठी सौंप सकते हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज सुबह 11.45 की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बीजेपी ने सरकार बनाने का फॉर्मूला बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस फॉर्मूले से शिंदे गुट को 16-17 मंत्री मिल सकते हैं और बीजेपी के पास 25-26 मंत्री रहेंगे।

Related Articles

Back to top button